इंग्लैंड में एक साथ छह लोगों के जुटने पर रोक, यहां तीन दिन में 8500 मामले आए; दुनिया में 2.77 करोड़ मरीज https://ift.tt/2Zl1uuf
दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 77 लाख 22 हजार 275 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 98 लाख 12 हजार 886 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 लाख 878 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।
ब्रिटेन सरकार ने इंग्लैंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने पर नियम सख्त किए हैं। अब यहां पर एक साथ छह लोग नहीं जुट सकेंगे। पीएम बोरिस जॉनसन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। इंग्लैंड में पिछले तीन दिनों में संक्रमण के 8500 मामले आए हैं। इससे यहां कोरोना की दूसरी लहर का खतरा बढ़ रहा है। पूरे ब्रिटेन की बात करें तो यहां अब तक 3.52 लाख से ज्यादा मामले आए हैं और 41 हजार से ज्यादा की जान चुकी है।
इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
| अमेरिका | 65,14,223 | 1,94,032 | 37,96,297 |
| भारत | 43,67,436 | 73,923 | 33,96,027 |
| ब्राजील | 41,65,124 | 1,27,517 | 33,97,234 |
| रूस | 10,35,789 | 17,993 | 8,50,049 |
| पेरू | 6,91,575 | 29,976 | 5,22,251 |
| कोलंबिया | 6,79,513 | 21,817 | 5,41,462 |
| साउथ अफ्रीका | 6,40,441 | 15,086 | 5,67,729 |
| मैक्सिको | 6,37,509 | 67,781 | 4,46,715 |
| स्पेन | 5,34,513 | 29,594 | उपलब्ध नहीं |
| अर्जेंटीना | 5,00,034 | 10,405 | 3,66,590 |
ब्राजील: अब तक 1.27 लाख मौतें
ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 504 लोगों की मौत हुई है और 14 हजार 279 नए मामले आए हैं। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख 62 हजार 73 और मरने वालों की संख्या 1 लाख 27 हजार 464 हो गई है।। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य साउ पाउलो (8.58 लाख मामले) है, इसके बाद रियो डि जेनेरियो (2.33 लाख) है।
ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया राज्य में 76 नए मामले
ऑस्ट्रलिया में कोरोनावायरस के हॉट स्पॉट विक्टोरिया राज्य में 24 घंटे में 76 नए मामले आए और 11 लोगों की जान गई। विक्टोरिया देश का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। एक दिन पहले यहां संक्रमण के 55 मामले आए थे और 8 लोगों की जान गई थी। यहां के मेलबर्न शहर में 28 सिंतबर तक आने-जाने पर मनाही है और बड़े स्तर ट्रेसिंग की जा रही है।
वेनेजुएला: रूसी वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल इसी महीने से
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा- देश में रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन का इसी महीने से ट्रायल शुरू हो जाएगा। स्पूतनिक-वी को रूस की गामलेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ इपिडेमियोलॉजी और रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने मिलकर बनाया है। आरडीआईएफ के सीईओ ने बताया कि रूस अभी पांच देशों के साथ मिलकर वैक्सीन का उत्पादन कर रहा है। वेनेजुएला में अब तक 54 हजार 350 मामले आए हैं और 436 लोगों की मौत हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kc6gCv
Labels: Dainik Bhaskar

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home