उत्तर अमेरिकी देश मैक्सिको में संक्रमण के मामले 1.80 लाख से ज्यादा, यहां एक दिन में 1044 लोगों की मौत; दुनिया में अब तक 90.44 लाख संक्रमित https://ift.tt/2YZisxl
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 70 हजार 665 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 90 लाख 44 हजार 581 हो गया है। अब तक 48 लाख 37 हजार 952 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तरअमेरिकी देश मैक्सिको में संक्रमण के मामले 1.80 लाख से ज्यादा हो गए हैं। इस महाद्वीप में अमेरिका (23 लाख से ज्यादा) के बाद सबसे ज्यादा मामले यहांहैं। मैक्सिको में 24 घंटे में 1044 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 21 हजार 825 हो गई है।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 23,56,657 | 1,22,247 | 9,80,355 |
| ब्राजील | 10,86,990 | 50,659 | 5,79,226 |
| रूस | 5,84,680 | 8,111 | 3,39,711 |
| भारत | 4,26,910 | 13,703 | 2,37,252 |
| ब्रिटेन | 3,04,331 | 42,632 | उपलब्ध नहीं |
| स्पेन | 2,93,352 | 28,323 | उपलब्ध नहीं |
| पेरू | 2,54,936 | 8,045 | 1,41,967 |
| चिली | 242,355 | 4,479 | 2,00,569 |
| इटली | 2,38,499 | 34,634 | 1,82,893 |
| ईरान | 2,04,952 | 9,623 | 1,63,591 |
ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।
स्पेन: 141 नए मामले
स्पेन में 24 घंटे में 141 नए मामले दर्ज किए गए हैं। एक और मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में अब तक 28,323 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 2 लाख 46 हजार 272 लोग संक्रमित हुए हैं। नए मरीजों में मैड्रिड से 55, एरगोन क्षेत्र में 33 और कैटलोनिया में 25 पॉजिटिव पाए गए हैं।स्पेन में रविवार से लोगों को आवाजाही की अनुमति दे दी गई। वहीं, यूरोपीय देशों से लोगों को आने के लिए सीमा खोल दिया गया।
हेग: 400 प्रदर्शनकारी हिरासत में
नीदरलैंड के हेग शहर में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लगभग चार सौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने रविवार को ट्वीट किया- गिरफ्तार किए हए चार सौ लोगों में से ज्यादातर को रिहा कर दिया गया है। मालिवल्ड मैदान में प्रदर्शन शांतिपूर्वक तरीके से शुरू हुआ, लेकिन बाद में फुटबॉल समर्थकों ने पुलिस के साथ झड़प शुरू कर दी। उन लोगों ने पुलिस पर पत्थर और आंसू गैस के गोले फंके। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
कैलिफोर्निया: एक दिन में 4515मामले
अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में 24 घंटे में 4515 नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कहा कि राज्य में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 17,324 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को सबसे ज्यादा 4317 नए मामले दर्ज किए गए थे। पिछले पांच दिनों में 20,200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
चिली: 5607 नए मामले
चिली में 24 घंटे में वायरस से 5607 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 42 हजार 355 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे तक देश में 118 मरीजों की मौत हुई। यहां अब मरने वालों की संख्या 4,479 हो गई है।
बीजिंग: नौ नए मामले
चीन की राजधानी बीजिंग में संक्रमण के नौ नए मामले दर्ज किए गए हैं। नगर निगम ने सोमवार को बताया कि यहां रविवार को संक्रमित पाए गए लोगों में से दो संदिग्ध हैं। वहीं पांच लोगों में कोई लक्षण नजर नहीं आए। आयोग के अनुसार बीजिंग में 11 जून से 21 जून तक 236 मामले दर्ज किए गए हैं। ये सभी मामले घरेलू संक्रमण के हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zVMERw
Labels: Dainik Bhaskar

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home