Sunday, 17 May 2020

अब तक 48.01 लाख संक्रमित और 3.16 लाख मौतें: नेपाल में लॉकडाउन 2 जून तक बढ़ा; न्यूयॉर्क के गवर्नर ने लाइव कार्यक्रम में टेस्ट करवाया https://ift.tt/3dVUskC

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 48 लाख 1 हजार 532 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 18 लाख 58 हजार 108 ठीक हुए हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3 लाख 16 हजार 663 हो गया है। नेपाल में लॉकडाउन 2 जून तक बढ़ा दिया गया है। मंत्रीमंडल ने इसे 15 दिन और बढ़ा दिया है। उधर, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने पत्रकारों के सामने लाइव ब्रीफिंग के दौरान कोरोनोवायरस का टेस्ट करवाया।

क्यूमो ने कहा कि वे यह दिखाना चाहते थे कि टेस्ट कितना तेज और आसान है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर दिन करीब 40 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। न्यूयॉर्क अमेरिका में महामारी का एपिसेंटर रहा है। यहां 24 घंटे में 139 लोगों की जान गई है। मौतों का आंकड़ा 28 हजार 325 हो गया है।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 15,27,664 90,978 3,46,389
रूस 2,81,752 2,631 67,373
स्पेन 2,77,719 27,650 1,95,945
ब्रिटेन 2,43,695 34,636 उपलब्ध नहीं
ब्राजील 2,41,080 16,118 94,122
इटली 2,25,435 31,908 1,25,176
फ्रांस 1,79,569 28,108 61,213
जर्मनी 1,76,651 8,049 1,53,400
तुर्की 1,49,435 4,140 1,09,962
ईरान 1,20,198 6,988 94,464

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।
अमेरिका: 90 हजार से ज्यादा मौतें
अमेरिका में 24 घंटे में 820 लोगों की जान गई है। मरने वालों का आंकड़ा 90 हजार से ज्यादा हो गया है। यहां हर दिन होने वाली मौतों में कमी आई है। देश में 15 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी सबसे ज्यादा प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा केस हैं। न्यूजर्सी में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

न्यूयॉर्क में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करते हुए पार्क में बैठे लोग। मामले कम होने के बाद यहां पार्कों में जाने की इजाजत दी गई है।

फ्रांस: 28 हजार लोगों की मौत
फ्रांस में 24 घंटे में 483 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या 28 हजार 108 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार बताया कि रविवार को अस्पतालों में 54 लोगों की मौत हुई जबकि वृद्धाश्रमों में 429 जान गई। देश में 1 लाख 79 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। फ्रांस ने अपनी सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दो महीने से लागू लॉकडाउन के नियमों में ढील दी है। यहां कुछ आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत है। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वीरन ने कहा है कि 10 से 15 दिनों के दौरान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

चीन: सात नए मामले
चीन में 24 घंटेमें सात नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 11 मरीज ठीक हुए हैं। देश में एक हफ्ते से किसी की मौतनहीं हुई है। चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन ने सोमवार को बताया कि सात नए मामलों में से चार बाहर से आए लोगों के है। चीन में बाहर से आए कुल 1704 लोगों केसंक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिलिन प्रांत से दो, जबकि शंघाई से एक मामला सामने आया है। देश में 82,954 संक्रमित हो गए हैं, जबकि 4633 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मन: 300 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
जर्मन पुलिस ने देश में लगे प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। वे सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इनमें से दो फरार हो गए हैं। बर्लिन में शनिवार को 19 प्रदर्शन हुए और 21 रैलियों का आयोजन किया गया। प्रत्येक सभा में 50 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं थी। प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक अफसर को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

इजराइल: संक्रमण के 9 नए मामले मिले
इजराइल में 24 घंटें के दौरान नौ नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक संक्रमण के 16,617 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 272 लोगों की जान जा चुकी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले गुरुवार को उन क्षेत्रों में स्कूलों को दोबारा खोलने की घोषणा की थी, जहां संक्रमण के मामले कम हैं। इसके बाद कुछ इलाकों में रविवार से स्कूल खोल दिए गए।इस दौरान साफ-सफाई के अलावा बच्चों के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यहां 20 मई से लोगों को बीच पर जाने की अनुमति दी जाएगी।

पुर्तगाल: 31 मई तक आपातकाल बढ़ा
यूरोपीय देश पुर्तगाल में आपातकाल 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। मंत्रिपरिषद ने एक प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रीय आपातकाल को बढ़ाने की घोषणा की है। इस फैसले से देश में संक्रमण के प्रसार को कम करने और आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने में मदद मिलेगी। इस दौरान देश में संक्रमण की स्थिति के अलावा सामाजिक और आर्थिक स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। यहां 18 मार्च को पहली बार आपातकाल लागू किया गया था, जिसे अब तक दो बार बढ़ाया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्रूकलिन में होम क्वारैंटाइन बच्ची अपनी दोस्त से मिलती हुई। न्यूयॉर्क में हर दिन होने वाली मौतों और संक्रमण के मामले में कमी आई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fYpnyu

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home